सिद्धार्थनगर 21 अगस्त 2024
जिलाधिकारी ने बांसी,तालपुरवा इटवा,बिस्कोहर से सिरसिया मार्ग का किया औचक निरीक्षण
जनपद-सिद्धार्थनगर। बांसी तालपुरवा इटवा बिस्कोहर से सिरसिया मार्ग (वि0ख0 खुनियाव) का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क को खोदवाकर चेक किया, जिसका स्टीमेट एवं एम.बी. से मिलान किया गया जो मानक अनुरूप सही पाया गया। उन्होंने समय से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0-इटवा को निर्देश दिया कि अनुरक्षण के माध्यम से जिन सड़को का निर्माण कराया जा रहा है उसका निरीक्षण कर मुझे आख्या प्रेषित करे।

