जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार कस्बा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य भवन, प्रधानाचार्य आवास, स्टाफ आवास, वालवाटिका, डोरमेट्री, मेस, आदि भवनों को देखा गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उ०प्र० लोक निर्माण विभाग भवन, अयोध्या के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप एवं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पास में ही स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसका बाजार के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि एक माह से निर्माण कार्य रूका हुआ है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा माह मई 2026 के अन्त तक निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ मनोनीत सभासद पवन जायसवाल ने रसोई घर को देखा गया, निरीक्षण के दौरान बच्चे लैब में प्रैक्टिस करते पाए गए।

