Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर/चाइल्ड हेल्प लाइन का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: 21 जनवरी 2026

जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण उ0प्र0 द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर/चाइल्ड हेल्प लाइन का किया गया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा महिला कल्याण उ०प्र० द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर / चाइल्ड हेल्प लाइन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन के निरीक्षण के समय संवासी पंजिका में दिसम्बर 2025 में 02 बच्चे और जनवरी 2026 में 04 बच्चे में संवासित पाये गये। निरीक्षण के समय रोस्टर के अनुसार कार्मिक उपस्थित पाये गये। चाइल्ड हेल्प लाइन के 01 कक्ष में विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के संचालन हेतु सामग्री संरक्षित की गयी है। कार्मिक भर्ती प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/ जिला प्रोबेशन अधिकारी का मो0नं0 दिवारों पर लिखवाने के साथ ही कार्यालय साईन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा सभी रिक्त पदों को 01 माह के अन्दर भरे जाने के निर्देश दिये गये। संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया,ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्मिक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय संवासी पंजिका में दिसम्बर 2025 में 36 पीडितायें और जनवरी 2026 में 17 पीडितायें संवासित पायी गयी। वर्तमान में सेंटर पर 05 पीडितायें (04 बालिकायें/01 महिला) संवासित पायी गयी तथा 02 पीडितायें मेडिकल परिक्षण हेतु चिकित्सालय गयी थी।

जिलाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर में संचालि हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय के निरीक्षण किया गया। सभी कार्मिक उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिकों को योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश प्रदान किये गये।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *