Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी ने बीएलओ के साथ की मतदाता सूची 2025 के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

सिद्धार्थनगर 21 नवम्बर 2025

जिलाधिकारी ने बीएलओ के साथ की मतदाता सूची 2025 के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण केन्द्र अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ़ व बांसी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में रूचि न लेने के कारण ए.ई.आर.ओ/बीडीओ नौगढ़,सेक्टर ऑफिसर/बीईओ नौगढ़ एवं बीईओ जोगिया से मांगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन बीएलओ की प्रगति कम है उनके सहयोग में किसी कर्मचारी को लगाकर कार्य में प्रगति लायें

सिद्धार्थनगर: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ एवं तहसील बांसी़ के मतदाता पंजीकरण केन्द्र का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमां किये गये प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुये सभी मतदाताओं को घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लायें। जो लेखपाल अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको फील्ड में भेजकर कार्य में प्रगति लायें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन बीएलओ की प्रगति कम है उनके सहयोग में किसी कर्मचारी को लगाकर कार्य में प्रगति लायें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में रूचि न लेने के कारण ए.ई.आर.ओ./खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़, सेक्टर ऑफिसर/खण्ड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जोगिया का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया,इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, उपजिलाधिकारी न्यायिक शशांक शेखर राय,तहसीलदार एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *