सिद्धार्थनगर 17 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी ने वि0खं0 लोटन में सहकारी समिति मुड़िला अदाई का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने संबंधित को दिया निर्देश! किसानो को निर्धारित दर पर ही खाद का वितरण कराया जाए
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का मिलान कर जानकारी प्राप्त किया
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 मुड़िला अदाई, विकास खण्ड लोटन का औचक निरीक्षण किया! जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का मिलान किया, तथा वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी द्वारा गोदाम का भी निरीक्षण किया तथा समिति पर खाद लेने आए किसानो से वार्ता किया! उन्होंने निर्देश दिया कि किसानो को निर्धारित दर पर ही खाद का वितरण कराया जाए।

