Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी व एसपी ने तहसील समाधान दिवस के आयोजन में सुनी जनता की शिकायत

इटवा,सिद्धार्थनगर: 17 जनवरी 2026

जिलाधिकारी व एसपी ने तहसील समाधान दिवस के आयोजन में सुनी जनता की शिकायत

तहसील समाधान दिवस में जन्म प्रमाण पत्र अधिक लंबित होने का कारण संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर एवं तहसीलदार के पेशकार श्रद्धानंद की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से हटाने को संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

सभी विभागों के 52 मामले हुए पेश,07 मामलों का ही मौके पर हो पाया निस्तारण, शेष सभी लंबित!

जिलाधिकारी ने लेखपालों एवं काननगो को भुमि विवाद सम्पत्ति रजिस्टर बनाने का दिया निर्देश!

जिलाधिकारी ने तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच कराने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश

तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी ने समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर बनाने का दिया निर्देश

तहसील दिवस में डीएम ने दिया निर्देश:किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही

सिद्धार्थनगर: शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील इटवा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,तहसील इटवा में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया उन्होंने अवलोकन के पश्चात तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया,जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी, सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 52 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-22, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-09, विकास-06, विधुत-05, लोक निर्माण विभाग-2, अन्य-08 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व के 07 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया,उप कृषि निदेशक राजेश कुमार,जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय,जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह,तहसीलदार इटवा, तहसील इटवा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *