सिद्धार्थनगर: दिनांक 16 अक्टूबर 2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र नाथ सचिव द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह बस्ती का किया गया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर: राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) बस्ती का निरीक्षण!उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के निर्देशों के अनुक्रम में राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण आज दिनांक 16.10.2025 को शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अविनाश पटेल अधीक्षक,अरविन्द राय,अमरेन्द्र चौधरी प्रशिक्षित नर्स,पवन कुमार बरनवाल अन्वेषक,कृष्ण चन्द्र चौधरी केयर टेकर, दिवाकर रावत चतुर्थ श्रेणी, जितेन्द्र प्रसाद चतुर्थ श्रेणी, विकास कुमार रसोइया एवं राजकुमार स्वच्छकार उपस्थित पाये गये।
सम्प्रेक्षण गृह बस्ती में जनपद सिद्धार्थनगर के कुल 14 किशोर अपचारी निरूद्ध है। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई समुचित पायी गयी। किशोर अपचारियों की शिक्षा हेतु 04 सहायक अध्यापक व 01 शिक्षा मिश्र तैनात है। प्रतिदिन किशोर अपचारियों को योग कराया जाता है तथा आउटडोर व इनडोर गेल खिलाया जाता है। सम्प्रेक्षण गृह में सुरक्षा हेतु कुल 12 सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है तथा 04 होमगार्ड उपस्थित पाये गये।निरीक्षण के दौरान सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित बाल अपचारियों से उनके रहने, खाने व उनके अधिवक्तागण के विषय में पूछा गया। उनके द्वारा कोई समस्या के सम्बन्ध में नहीं बताया गया। निरीक्षण में फराज अहमद डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिद्धार्थनगर भी उपस्थित रहे।
(शैलेन्द्र नाथ) सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिद्धार्थनगर।

