Fri. Feb 13th, 2026

जिला स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में 33वें बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ रंगारंग शुभारंभ! सांसद पाल ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर: 20 नवंबर 2025

जिला स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में 33वें बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ रंगारंग शुभारंभ! सांसद पाल ने किया उद्घाटन

परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें अच्छे से निखारने की जरूरत है- सांसद जगदम्बिका पाल

सांसद पाल ने प्रतिभागी बच्चों एवं टीमों को सफलता की शुभकामनाएं दी

सिद्धार्थनगर। जिला स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को 33वें जनपदस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। दो दिन तक चलने वाले समारोह में ब्लॉकवार बच्चे विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे,मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने समारोह का औपचारिक शुभारंभ बच्चों से मार्च पास्ट की सलामी लेकर व गुब्बारे हवा में छोड़कर किया। गत वर्ष की चैम्पियन बढ़नी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा की मोहिनी ने मशाल लेकर मैदान का एक चक्कर लगाया और मुख्य अतिथि को सौंपा। इस मशाल से मुख्य मशाल को प्रज्ज्वलित किया गया।

जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी ने सभी को क्रीड़ा शपथ दिलाया। खुनियांव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय करही खास, उसका के कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द व नौगढ़ के कंपोजिट रेहरा व प्राथमिक बर्रोहिया खालसा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहना मिली। इन बच्चों को सांसद द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों ने पीटी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है़ बस उन्हें अच्छे से निखारने की जरूरत है़। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर लगता है़ कि शिक्षकों ने काफी मेहनत किया है़। भाजपा सरकार ने बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास किए हैं। सांसद ने प्रतिभागी बच्चों एवं टीमों को सफलता की शुभकामनाएं दिया! बीइओ खुनियान्व महेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया,बीके मिश्र द्वारा संचालन किया गया।

उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल,जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय, समस्त बीईओ व जिला समन्वयक सहित राधेरमण त्रिपाठी,योगेंद्र पांडेय, रमेश मिश्र,इंद्रसेन सिंह, कलिमुल्लाह,जीशान,खलील, सुधाकर मिश्र,इंद्रजीत यादव, रवींद्र गुर्जर,महेश कुमार,गुलाम हुसैन,अभय पांडेय,सुषमा सिंह, महेश कुमार,सत्येंद्र गुप्ता, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *