जिले में खाद की हो रही कालाबाजारी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री उ0प्र0 से मिले डीसीबी चेयरमैन- कुंवर विक्रम सिंह
मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने व सख्त कार्रवाई करने का दिया आश्वासन- कुंवर विक्रम सिंह
टुडे क्रांति संवाददाता सिद्धार्थनगर…..
सिद्धार्थनगर। जिले में खाद संकट लगातार गहराता जा रहा है। डीएपी के बाद अब यूरिया को लेकर किसानों में भारी बेचैनी है। समितियों और सहकारी दुकानों पर सुबह चार बजे से लाइनें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नसीब नहीं हो पा रही है। हालात यह है कि मजबूर किसान निजी दुकानों से अधिक दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं, जबकि कृषि विभाग जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहा है। खाद की इस गंभीर समस्या और कालाबाजारी को लेकर मामला अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह की अगुवाई में अन्य जिलों के डीसीबी चेयरमैन लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और जिले में हो रही खाद की कालाबाजारी की जानकारी दी।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह की अगुवाई में खाद की इस गंभीर समस्या और कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। जिला सहकारी बैंक लखनऊ के अध्यक्ष
वीरेंद्र प्रताप सिंह,जिला सहकारी बैंक हरदोई के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित अन्य जिलों के डीसीबी चेयरमैन लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और जिले में हो रही खाद की कालाबाजारी की जानकारी दी। डीसीबी चेयरमैनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि किसानों को खाद नहीं दी जा रही,जबकि वही खाद अन्य जिलों में भेजी जा रही है। किसान दिन भर समितियों के चक्कर काटने को मजबूर व लाचार हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि कई स्थानों पर किसानों को खाद वितरण के बाद यह कह दिया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया है, जबकि वास्तविकता कुछ और ही है,जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। किसानों का आरोप है कि समितियों पर जानबूझकर खाद का वितरण नहीं किया जा रहा और उसकी कालाबाजारी की जा रही है। कई जगह किसानों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि खाद समाप्त हो चुकी है, जबकि गोदामों में खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहती है। इसके बाद वही खाद कालाबाजारी कर दूसरे जगह में भेज दी जाती है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मांग की गई कि जिले में खाद वितरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए! ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय से खाद मिल सके। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

