Mon. Apr 13th, 2026

जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नदियों के कटान स्थलों/बंधों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 19 सितम्बर 2025

जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नदियों के कटान स्थलों/बंधों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 सिंचाई निर्माण खंड को दिया निर्देश,जेई/कर्मचारी द्वारा कटान स्थलों/बंधों का निरन्तर निरीक्षण किया जाए

जिलाधिकारी ने दिया निर्देश,जिन किसानों के फसलों में अधिक पानी भर गया है उसका सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाया जाये

सिद्धार्थनगर: जनपद में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने कूड़ा नदी मोहाना, घोघी नदी लोटन, कूड़ा नदी रामनगर,तेलार नाला(सड्डा) बूढ़ी राप्ती नदी भुतहिया, गंगवल,राप्ती नदी संगलदीप के बन्धों आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 सिंचाई निर्माण खंड को निर्देश दिया कि जेई/कर्मचारी द्वारा कटान स्थलों/बंधों का निरन्तर निरीक्षण करने को कहा। इसके साथ ही साथ कटान स्थलों का जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां तत्काल मरम्मत कार्य करायें।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन किसानों के फसलों में अधिक पानी भर गया है उसका सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाया जाये। जिन गांवों में पानी भर गया है वहां नाव इत्यादि की व्यवस्था करावाया जाए,निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य,अधि0 अभि0 सिंचाई निर्माण खण्ड कृपा भारती, सतीश कुमार,जेई आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *