Mon. Feb 9th, 2026

जीएसटी दरों में सुधार से गरीबों को राहत और व्यापारियों का होगा कल्याण – सीएम योगी

जीएसटी दरों में सुधार से गरीबों को राहत और व्यापारियों का होगा कल्याण – सीएम योगी

सीएम ने कहा, युवा शक्ति का नशे की ओर बढ़ना पतन का कारण

#यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीएसटी दरों में सुधार गरीब को राहत के साथ व्यापारी के कल्याण के मार्ग से भी जुड़ा है। ऐसे में हर प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म से अवगत कराना होगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को अपने सरकारी आवास पर नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए नमो मैराथन-नमो युवा रन के शुभारंभ के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कही।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा मना रही है।

इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी, सशक्त समाज थीम के साथ किया है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि यदि नारी स्वस्थ होगी तो परिवार सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आवास से नशा मुक्ति की जागरुकता के लिए नमो मैराथन नमो युवा रन को रवाना किया। नमो मैराथन से समाज को मिलेगी नई दिशा: सीएम ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का संकल्प लेने और पंच प्रण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री की इसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश ने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभियान को प्रदेश में युवाओं, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों का अपार समर्थन मिल रहा है। हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में योगदान देने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में बढ़ेगी तो राष्ट्र के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी। लेकिन यदि नशे की ओर मुड़ेगी तो उसका पतन निश्चित है। नमो मैराथन के जरिए युवाओं से नशामुक्ति का आह्वान भी किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि यह अवसर बुराइयों को समाप्त कर एक सशक्त और समर्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रतीक होगा। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और शालीनता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि अनुशासन ही युवा की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विचार कभी मरते नहीं। अगर विकसित यूपी-विकसित भारत का विचार आया है तो यह जरूर साकार होगा। उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में हर नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आप भी क्यूआर कोड स्कैन कर विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित भारत के लिए किए जाने वाले उपायों पर अपनी राय दे सकते हैं।मुख्यमंत्री ने रविवार को महायोगी गोरखनाथ विश्व विद्यालय के ऑडिटोरियम में “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047” पर आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पूर्व और वर्तमान दशा का विस्तार से उल्लेख किया और भावी दशा के लिए एक रोडमैप सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश की जीडीपी 12.36 लाख करोड़ रुपये थी, जो इस वर्ष के अंत तक 36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगी। उन्होंने गोरखपुर सहित प्रदेशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में हो रहे बदलावों का उल्लेख किया।उधर,भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जीएसटी का जिक्र करते हुए सांसद रविकिशन पर चुटकी ली। कहा कि रविकिशन जो लक्जरी आइटम इस्तेमाल करते हैं, उसी पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगता है। वहीं, कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं है कि वह जमीन हड़प सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *