Thu. Apr 30th, 2026

जोगिया पकड़ी मार्ग से प्राचीन योगमाया मंदिर तक बन रहे सीसी रोड के गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया

जोगिया पकड़ी मार्ग से प्राचीन योगमाया मंदिर तक बन रहे सीसी रोड के गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया

उच्चअधिकारियों से ग्रामीणों की मांग: सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य नहीं होगा? तब तक निर्माण कार्य नहीं करने देंगे

पूर्व जिलाधिकारी के प्रयास से 6.25 करोड़ रुपये की लागत से 1.6 किलोमीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सीसी रोड का हो रहा था निर्माण कार्य

प्राचीन योगमाया मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं,एवं जोगिया सीएससी तक जाने का है एकमात्र प्रमुख मार्ग

जोगिया: जोगिया पकड़ी मार्ग से प्राचीन योगमाया मंदिर तक प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण कार्य रविवार को शुरू होते ही विवाद में आ गया। मंदिर के पास सीसी रोड की ढलाई शुरू की गई थी, तभी ग्रामीणों ने कार्य को मानक के अनुरूप न होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व डीएम डा0.राजा गणपति आर0 के प्रयास से 6.25 करोड़ रुपये की लागत से 1.6 किलोमीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कराया जाना है। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को ठीकेदार द्वारा आनन-फानन कार्य शुरू कराया गया, लेकिन निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।उनका कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यह मार्ग न केवल आवागमन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है! बल्कि प्राचीन योगमाया मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं,एवं जोगिया सीएससी तक जाने का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही कार्य कराया जाना चाहिए।

घटिया निर्माण कार्य को लेकर जैसे ही ग्रामीणों को मालुम हुआ उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने और सीसी रोड का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तय मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होगा! तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। श्रोत विज्ञप्ति:

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *