Fri. Feb 13th, 2026

डिप्टी सीएम के0पी0 मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर: 30 जनवरी 2026

डिप्टी सीएम के0पी0 मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पात्र लाभार्थी को ही योजनाओं को लाभ मिलना चाहिए

डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सिद्धार्थनगर: उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री के साथ सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीधक डा0 अभिषेक महाजन उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नही होना चाहिए,इस अवसर पर पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *