सिद्धार्थनगर: 30 जनवरी 2026
डिप्टी सीएम के0पी0 मौर्य ग्राम धेन्सा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम हुए शामिल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई किया, तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म नही किया गया है जी राम जी के रूप में 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा
सिद्धार्थनगर: उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम धेन्सा, विकास खण्ड शोहरतगढ़ में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. पुलिस अधीधक डा0 अभिषेक महाजन आदि उपस्थित थे। ग्राम प्रधान विजय मणि त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म नही किया गया है जी राम जी के रूप में 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा। जब तक जी राम जी को लागू नही किया जायेगा। तब तक मनरेगा चलेगा। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया है जो अवशेष बचे है उन्हें भी दिया जायेगा। जो आवास पा गये है उनको बधाई।उन्होंने कहा कि पात्रो को राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड, आवास, आदि का लाभ दिया जा रहा है। आज सरकार द्वारा जो धनराशि भेजी जाती है वह लाभार्थी को बिना बिचौलिए के सीधे मिल रही है। सबके बैंक खाते खुल गये है। सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा,जीरामजी से गांव का विकास होगा। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बन रहा है। सभी को शौचालय का लाभ दिया जा रहा है। आने वाले समय में सिद्धार्थनगर अग्रणी जनपद बनेगा। सभी को पक्की छत देने का काम किया जा रहा है।केंद्र और प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। डबल इंजन की सरकार अपना विकास करने के लिए नही आयी है देश और विकास करने आयी है।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज उपमुख्यमंत्री आपके गांव में आये है। सरकार आप लोगो के साथ खड़ी है। सभी लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को लाभ देकर सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया।

