सिद्धार्थनगर 18 नवम्बर 2026
डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन,समस्याओ के निस्तारण हेतु संबंधित को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया।उन्होंने किसानो से कहा कि आप लोगो की जो भी शिकायते है उसे लिखित में दे जिससे समस्याओ का निस्तारण कराया जा सके।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने किसान दिवस में सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया।उन्होंने किसानो को किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा व बीज तथा सिंचाई से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें,उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए।
जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि आज पहली बार आप लोगो से मिल रहा हूॅ। किसानों का सहयोग प्रशासन को मिलता रहे। उम्मीद है जनपद में मिलकर कार्य करेंगे। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, सहा0 निदेशक मत्स्य नन्द किशोर, ए0आर0कोआपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम, तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

