Mon. Feb 9th, 2026

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 24 जुलाई 2025

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना में गर्भवती महिलाओ का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया

जिलाधिकारी ने विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की तथा प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना में गर्भवती महिलाओ का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया तथा प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग का डाटा एक समान होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पुष्टाहार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस वेरीफिकेशन/ईकेवाईसी पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीएचआर प्लान्ट द्वारा प्रतिदिन उत्पादन किया जाये। जिलाधिकारी ने टीएचआर प्लान्ट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस पर 02 रजिस्टर पूर्ण होना चाहिए जिसमें गर्भवती महिलाओं का विवरण एवं सैम-मैम बच्चों का विवरण दर्ज कराये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का रजिस्टर एएनएम एवं आशा के रजिस्टर से मिलान होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कार्ड पर आरसीएच नम्बर लिखने का निर्देश दिया। आरसीएच नम्बर नही लिखे होने पर जननी सुरक्षा योजना का लाभ नही मिलेगा। बीएचएनडी दिवस में पोषाहार एवं खाद्यान्न का वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने डाटा फीडिंग शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को चिन्हित कर समय से पोषाहार उपलब्ध कराये, बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त सी.डी.पी.ओ./सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वीएचएनडी के माध्यम से सैम बच्चों, मैम बच्चे, गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। बीएचएसएनडी दिवस बुधवार और शनिवार को किसी भी दशा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविका अवकाश पर नही जायेगी। अपरिहार्य की स्थिति में ही अवकाश दिया जाये। इसके अलावा होम विजिट पोषण ट्रैकर के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि केन्द्रो पर प्रयास कर बेहतर कार्य करे।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, समस्त सी0डी0पी0ओ0, सुपरवाइजर व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *