Fri. Mar 6th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्ष्ता में खाद विक्री के सम्बन्ध में होलसेलर और रिटेलर के साथ हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 03 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्ष्ता में खाद विक्री के सम्बन्ध में होलसेलर और रिटेलर के साथ हुई बैठक

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्ष्ता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में रवी की फसल में खाद विक्री के सम्बन्ध में होलसेलर और रिटेलर के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने होलसेलर एवं रिटेलरो से वार्ता किया गया। कुछ होलसेलर एवं रिटेलरों द्वारा अपनी समस्या से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने धान की फसल के दौरान खाद को लेकर जो समस्या आयी है वह समस्या रवी की फसल में बिल्कुल नही आना चाहिए। थोक विक्रेता व कम्पनी द्वारा उर्वरकों के साथ टैगिंग कदापि न दे।

डीएम ने कहा कि फुटकर विक्रेताओ का उर्वरक निर्धारित दर पर विक्री करें। जांच के समय ऐसा पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्यवाही की जायेगी। सभी किसान भाइयों को समय से एवं निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराया जाये। उक्त नियमों का अनुपालन कड़ाई से किया जाये। सभी सहकारी एवं निजी बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक का मूल्य एवं फर्म का नाम पेन्ट से लिखा जाये।

उन्होंने बैठक में निर्देश दिया कि उर्वरको की विक्री शत-प्रतिशत पीओएस मशीन से करायी जाये, जिसकी पर्ची किसान को अवश्य दिया जाये। उर्वरक की विक्री जोतबही/खतौनी के आधार पर किया जाये। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक राजेश कुमार,ए0आर0 कोआपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल एवं होलसेलर और रिटेलर उर्वरक विक्रेता आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *