Fri. May 1st, 2026

डीएम ने करायी गेहूं की कटान: 38.450 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार का किया आकलन

डीएम ने ग्रा0पं0 सोनवल में करायी गेहूं की कटान: 38.450 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार का किया आकलन

सिद्धार्थनगर – तहसील नौगढ़ के विकास खंड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवल में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने रवि फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन किया। क्रॉप कटिंग गाटा संख्या 92 पर किसान अंजनी पत्नी गिरधारी के खेत (क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर) में कराई गई, जिसमें 16.550 किग्रा गेहूं प्राप्त हुआ। इसके आधार पर 38.450 कुंतल प्रति हेक्टेयर,पैदावार का अनुमान लगाया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रॉप कटिंग सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराए जाएं, ताकि वास्तविक उत्पादन का सही आंकलन हो सके। साथ ही उन्होंने किसानों से संवाद कर उन्नत कृषि तकनीक अपनाने, गुणवत्तायुक्त बीजों के प्रयोग, समय पर सिंचाई और संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *