Mon. Apr 13th, 2026

डीएम ने पीलीभीत-बहराइच-बस्ती मार्ग का कराए जा रहे (SS 26) के चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर: डीएम ने पीलीभीत-बहराइच-बस्ती मार्ग का कराए जा रहे (SS 26) के चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

दिनांक: 21 सितंबर 2025

डुमरियागंज,सिद्धार्थ नगर: जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर द्वारा तहसील डुमरियागंज के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग बांसी द्वारा कराए जा रहे पीलीभीत- बहराइच-बस्ती मार्ग (SS 26) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा एस्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सड़क को खुदवा कर देखा गया। सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप पाया गया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी को निर्देश दिया कि चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य को निर्धारित समय से पूर्ण कराए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *