Sun. Apr 26th, 2026

डीएम ने पोषण से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की:फेस वेरिफिकेशन पर दिया जोर

डीएम ने पोषण से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की:फेस वेरिफिकेशन पर दिया जोर

डीएम ने सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत फेस सैम बच्चों की पहचान, उपचार और एनआरसी में भर्ती सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर जिला स्तरीय पोषण समिति व जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पिछले महीने की बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत फेस सैम बच्चों की पहचान, उपचार और एनआरसी में भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए कि वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया वीएचएसएनडी (स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) के दौरान सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनकी जानकारी पोषण ट्रैकर व ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।उन्होंने कहा कि टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण सभी लाभार्थियों तक समय से पहुंचना चाहिए। साथ ही वीएचएसएनडी दिवस पर पोषाहार वितरण, गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराकर उसकी ऑनलाइन फीडिंग भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने टीएचआर प्लांट से नियमित उत्पादन कराने और आंगनवाड़ी केंद्रों को समय से संचालित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही गर्भवतियों महिलाओं और सैम-मैम बच्चों का पूरा विवरण दर्ज करने और आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम की नियमित बैठक कराने पर जोर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *