जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक: 21 जनवरी 2026
डीएम व एसएसपी द्वारा एस0एस0बी0, कस्टम के साथ नेपाल बार्डर से हो रही मादक पादर्थो की तस्करी के रोकथाम हेतु बैठक किया गया
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एस0एस0बी0, कस्टम के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में नेपाल बार्डर पर हो रही विभिन्न प्रकार की तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु बैठक किया गया,बैठक के दौरान मादक पादर्थो व विभिन्न प्रकार की तस्करी के तरीकों के सम्बन्ध मे अभिसूचनाओं के आदान-प्रदान, अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का व्यपवर्तन तथा प्रतिबन्धित दवाओं का दुरुपयोग एवं तस्करी तथा नशामुक्ति के सम्बन्ध में आमजन को जागरुक करने, बार्डर पर गश्त/चेकिंग इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, क्षेत्राधिकारी अपराध तथा बार्डर के थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागो के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

