Fri. Feb 13th, 2026

डीएम व एसपी ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना शोहरतगढ़ के कस्बा में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया

सिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2025

डीएम व एसपी ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत थाना शोहरतगढ़ के कस्बा में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया

जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन ने आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया। पैदल/गश्त निरीक्षण के दौरान आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठ के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया तथा आम जनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया। आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ विवेकानन्द मिश्र, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ एसओजी टीम, महिला थाना प्रभारी मय टीम तथा विभिन्न थानो के थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *