Mon. Feb 9th, 2026

डुमरियागंज सांसद ने सांसद खेल महोत्सव को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

डुमरियागंज सांसद ने सांसद खेल महोत्सव को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

सांसद पाल ने मैराथन दौड़ को सुबह 9:00 बजे हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 बालक एवं 10 बालिकाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने सांसद खेल महोत्सव का प्रथम भव्य शुभारंभ एस.एन. पब्लिक स्कूल, बकइनिया उसका ब्लॉक से किया,सांसद जगदंबिका पाल ने मैराथन दौड़ को सुबह 9:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,मैराथन दौड़ में भारी उत्साह देखने को मिला,बालक एवं बालिकाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 बालक और टॉप 10 बालिकाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि “सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस महोत्सव में हर आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। यदि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहेगा,तो हमारा देश भी स्वस्थ और मजबूत बनेगा।”

सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन त्रिभुवन शुक्ला,राकेश आर्य, हेमंत जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष उसका,संतोष शुक्ला, राहुल सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप कुमार, जाहिर सिद्दीकी, राम सुमेर धर्मेंद्र गौरव मौर्य मुरारी सिंह, रिंकू पाल, राहुल राय, मनोज वर्मा, सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *