Fri. Feb 13th, 2026

थाना इटवा पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान घर से नाराज होकर निकले नाबालिग बालक के पास एक कीमती हार,मोबाईल और 31630/- रुपये बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक- 20 जनवरी 2026

थाना इटवा पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान घर से नाराज होकर निकले नाबालिग बालक के पास एक कीमती हार,मोबाईल और 31630/- रुपये बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

थाना इटवा पुलिस की परिजनों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

थाना इटवा,सिद्धार्थनगर: दिनांक 19/20.01.2026 को रात्रिगस्त के दौरान रात्रि करीब 12 बजे कस्बा इटवा में एक लड़का जो घूमते हुये मिला जिसको रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कमरुद्दीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मैकडीह मुजहनिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर उम्र करीब 14 वर्ष बताया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास कीमती एक हार, एक मोबाईल और 31630/- रुपये बरामद हुये जिस पर उक्त बालक को थाने पर लाया गया और उसके पिता को जरिये दूरभाष सूचना दिया गया जिसपर उसके पिता अब्दुल रहमान पुत्र कल्लू निवासी मैकडीह मुजहनिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर आये और बताये कि साहब मेरा लड़का कमरुद्दीन दिनांक 19.01.2026 को सुबह करीब आठ–नौ बजे के आसपास घर से उक्त कीमती सामान व रुपये लेकर चला गया था काफी खोजबीन कर रहे थे जब आप लोग सूचना दिये तब मैं आया हूं कि पूर्ण रुप से तस्दीक होने पर उक्त बालक को तथा उसके पास के बरामद आभूषण, मोबाईल व रुपये को उसके पिता अब्दुल रहमान पुत्र कल्लू को सुपुर्द किया। इसकी क्षेत्र के लोग थाना इटवा पुलिस की काफी प्रशंसा कर रहे हैं ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *