सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 दिसंबर 2025
थाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति पुलिस टीम ने अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़़ के कुशल पर्यवेक्षण में व अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना कठेला समयमाता की उपस्थिति में आज दिनांक 13.12.2025 को मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम उपरांत टीम कठेला बाजार में मौजूद थी की सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित अपहृता/पीड़िता सुमन जैसी दिखने वाली लड़की बन्दुवारी चौराहे पर खड़ी है मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बन्दुवारी चौराहे पर पहुंच कर पूछताछ किया गया तो बताई कि मेरा नाम सुमन पुत्री स्व0 रामकिशोर साकिन पचपेड़वा थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। जिसको मिशन शक्ति टीम के प्रभारी मय टीम व महिला आरक्षी के सहयोग से वादी मुकदमा दुर्गेश की बहन सुमन को आज दिनांक 13.12.2025 को बरामद कर लिया गया, तथा अपहृता/पीड़िता सुमन के परिवार को सूचना दी गई तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है,उपरोक्त अपहृता/पीड़िता को को सकुशल बरामद करने में मिशन शक्ति केन्द्र टीम के उ0नि0 शिवशंकर शर्मा, हे0 का0 कमलेश यादव,का0सुरेश सिंह,म0का0 करिश्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

