सिद्धार्थनगर,दिनाँक 11 दिसंबर 2025
थाना कपिलवस्तु पुलिस ने गुमशुदा को सकुशल बरामद कर गुमशुदा की माँ को किया सुपुर्द
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी थाना कपिलवस्तु मय टीम द्वारा गुमशुदगी संख्या 08/2025 से सम्बन्धित गुमशुदा रिंकी पुत्री ओमप्रकाश निवासी महदेवा कुर्मी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर जो अपने घर वालों को बिना बताये दिनांक 03.12.2025 को कहीं चली गयी थी जिसके सम्बन्ध मे गुमशुदा की माता किसलावती द्वारा दिनांक 06.12.2025 को थाना स्थानीय पर गुमशुदगी पंजीकृत करायी गयी थी। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये गुमशुदा उपरोक्त को जनपद गोण्डा से बरामद कर आज दिनांक 11-12-2025 को गुमशुदा की माँ किशलावती पत्नी ओमप्रकाश पता उपरोक्त को सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सम्पादित किया गया।उपरोक्त गुमशुदा को बरामदगी करने वाली पुलिस-प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, उ.नि. सुमेर यादव,म.का. सुषमा देवी,हे.का. उपेन्द्र प्रजापति,का. विपिन वर्मा,का.राहुल यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

