सिद्धार्थनगर: दिनांक 04 नवंबर 2025
थाना कपिलवस्तु पुलिस ने “सामूहिक बलात्संग” से संबन्धित 02 नफर वांछित व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में व संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु के नेतृत्व में आज दिनांक 04.11.2025 को थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 77/2025 धारा 70(1), 70(2), 351(3), 115(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से संबन्धित 02 नफर वांछित व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण/बाल अपचारी का विवरण: 1- अमजद खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी पचंगवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।
2.सिराजुद्दीन पुत्र वसीउल्लाह निवासी पचंगवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।
3.एक नफर बाल अपचारी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-संतोष कुमार तिवारी नि0 रामा प्रसाद यादव,का0 सूरज गुप्ता, आलोक कुमार, प्रकाश कुमार शर्मा, उमेश आनन्द थाना को0 सिद्धार्थनगर।

