पीआरओ सेल/सिद्धार्थनगर
दिनाँक 12.04.2021
थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर मास्क चेकिगं अभियान चलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये निर्धारित गाइड लाइन का पालन करने हेतु बताया गया
*राम अभिलाष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत सुरेश रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व राणा महेन्द्र प्रताप सिहं क्षेत्राधिकारी,सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा छत्रपाल सिहं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा कृत कार्यवाही—
आज दिनाँक 12.04.2021 को थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय से रवाना होकर ग्राम परसा शाहआलम, भीमापार, पिपरानायक, कोडरा ग्रान्ट, बसौनी, कपिया बुकनिया ग्रान्ट, बांसी स्टैण्ड, सिद्धार्थ तिराहा, सोहास स्टैण्ड, हैडिल तिराहा, परसमाहापात्र, साडी मधुकरपुर, सनई में आगामी त्यौहार नवरात्रि व त्यौहार रमजान व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया व लोगो से अपील की गयी की सभी लोग त्यौहार को सकुशल शान्ति पूर्वक सम्पन्न करावै बाला-बाला थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर मास्क चेकिगं अभियान चलाते हुये मास्क चेकिगं किया गया व आने जाने वाले व्यक्तियो से कोविड-19 रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये निर्धारित गाइड लाइन का पालन करने हेतु बताया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
