सिद्धार्थनगर: दिनांक 20 अगस्त 2025
थाना खेसरहा पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा के नेतृत्व में थाना खेसरहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08/09.08.2025 को ग्राम मैथवलिया स्थित कालेश्वरी माता मन्दिर में रात को अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर दानपत्र चोरी कर लिया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 09.08.2025 को मु0अ0स0 131/2025 धारा 331(4),305(a) BNS पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 20.08.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी/तलाश वांछित अपराधी की गिरफ्तारी में मामूर मुखबिर की सूचना पर ग्राम करमा बाबू से छोटकी अकोल्ही के बीच नहर पुलिया से विशाल हरिशचन्द्र जैसवार पुत्र हरिश्चन्द्र जैसवार निवासी छोटी अकोल्ही थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया,जिसके पास से एक अदद स्टील का दानपात्र व ₹3500/- रुपये नगद चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

