जनपद सिद्धार्थनगर/दिनांक 20 नवंबर 2024
थाना गोल्हौरा पुलिस ने प्रतिबन्धित नशीली दवाओ के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर: सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व गर्वित सिंह, क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मय हमराहीयों के द्वारा आज दिनांक 20.11.2024 को ग्राम बरांव नानकार से काजू उर्फ झीनक पुत्र हृदयराम को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 27 पत्तों में 270 कैप्सूल अल्प्राजोलम प्रतिबन्धित नशीली दवा बरामद हुई।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/2024 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा अभियुक्त
काजू उर्फ झीनक पुत्र हृदयराम निवासी सेखुई थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर को न्यायालय भेजा गया।
प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-बृजेश सिंह, थानाध्यक्ष गोल्हौरा, उ0.नि0. वीरेन्द्र कुमार राय,आरक्षी रणविजय यादव, सत्येन्द्र यादव थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर।

