सिद्धार्थनगर,दिनांक 21 अगस्त 2025
थाना चिल्हिया पुलिस ने अपहरण/दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा,अपह्रता बरामद
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व पवीन कुमार क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल निर्देशन में रामदेव थानाध्यक्ष चिल्हिया के नेतृत्व में थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.08.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2025 धारा 137(2), 87, 64(m) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबन्धित अभियुक्त करीमुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी महदेवा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को शोहरतगढ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर, पीडिता को बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्णकर न्यायालय भेजा गया।

