दिनांक 25 जून 2026 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 01 पेटी देशी शराब (बंटी बबली), 01 अदद स्कैनर/पास मशीन व ₹1,000/- नगद बरामद
सिद्धार्थनगर। दिनांक 21.06.2026 को चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 03 पेटी देशी शराब बंटी बबली व 01 अदद स्कैनर/पास मशीन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्हिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 331(4),305(A), 317(2) B.N.S. पंजीकृत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में, मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24/25.06.2026 की रात्रि में उ0नि0 सुधाकर राय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा गौरा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वस्तु की चेकिंग की जा रही थी कि मुखवीर खास द्वारा बताया कि दिनांक 21.06.2026 को रात में गौरा देशी शराब की दुकान पर जो व्यक्ति चोरी किया था वह देशी शराब के साथ मंझरिया व गौरा बाजार के बीच जो पुलिया है पैदल जा रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुलिया के पास पहुंचे थे कि मोटर साईकिल की रोशनी में देखा कि एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक की बोरी ले जाते हुए दिखायी दिया तथा रोककर व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सिकन्दर पुत्र स्व0 दुख्खी निवासी ग्राम गौरा बाजार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर बताया। जिसके पास से एक पेटी देशी शराब (बन्टी बबली), एक अदद स्कैनर/पास मशीन व ₹1,000/- बरामद हुआ । बरामदगी के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि दिनांक 21.06.2026 को रात में गौरा बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान का ताला ईंट से तोड़कर दुकान से चोरी किया था । 02 पेटी देशी शराब राहगीरो को बेच दिया गया । बरामदशुदा 1000-/रूपये उसी देशी शराब बेचने से प्राप्त हुआ है,अभियुक्त ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि आज भी मैं बचा हुआ देशी शराब बेचने जा रहा था कि आप लोग पकड़ लिये है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त सिकन्दर पुत्र स्व0 दुख्खी निवासी ग्राम गौरा बाजार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 30 वर्ष को न्यायालय भेजा ।इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 सुधाकर राय, विन्ध्यांचल प्रसाद,मुख्य आरक्षी अमृत नायक, आरक्षी पंकज यादव, रि0का0 अभय सिंह,अर्पित थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

