Thu. May 28th, 2026

थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने ग्राम पगुआ में महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं/बच्चियों को जागरुक किया

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 30 नवंबर 2025

थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने ग्राम पगुआ में महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं/बच्चियों को जागरुक किया

थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र स्थापना के उपरांत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन बहू बेटी सम्मेलन के तहत थानाक्षेत्र के ग्राम पगुआ की महिलाओ को महिला के प्रति होने वाले अपराध, आत्मनिर्भर, हेल्पलाइन नम्बर आदि के बारे मे पम्पलेट वितरित कर जानकारी देकर जागरुक किया।

सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मीरा चौहान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम पगुआ में बहू बेटी सम्मेलन लगाकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं! जिसके बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।बहु बेटी सम्मेलन के दौरान उ0नि0 कपिल मुनि, आनंद शाही,आरक्षी प्रदीप उपाध्याय,महिला आरक्षी संगीता यादव उपस्थिति रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *