सिद्धार्थनगर,दिनांक 22 अगस्त 2025
थाना ढेबरुआ पुलिस ने चोरी के 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक अदद सोने का लाकेट, दो अदद कान का सुन्नत, एक जोड़ी चांदी का पायल, दो अदद मोबाइल व ₹6,800/- नकद बरामद
डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्वेक्षण एवं गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ के कुशल नेतृत्व में थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.08.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 140/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS व मु0अ0सं0 141/2025 धारा 331(4),305(A),317(2) BNS से संबन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को ग्राम दुधवनिया पुल के पास नहर की पटरी से गिरफ्तार कर, चोरी का सामान बरामद कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण-
1) राजेश परिहार उर्फ कांछा पुत्र स्व0 राजू परिहार निवासी वार्ड नं0 02 झण्डेनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल।
2) गोलू कश्यप पुत्र मन्नू कश्यप निवासी वार्ड नं0 05 गदरहवा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर।
3) महेश पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी वार्ड नं0 04 भट्ठा मोहल्ला न0पं0 बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद सोने का लाकेट
2.दो अदद कान का सुन्नत
3.एक जोड़ी चांदी का पायल
4.दो अदद मोबाइल
5.₹6,800/- नकद बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का- उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह चौकी इंचार्ज बढनी,उ0नि0 दयानन्द प्रसाद ,मु0आ0 अवनीश प्रताप सिंह, धिरेन्द्र प्रताप सिह, अदनान शेख,आ0 मनीष चौधरी, विशाल गौड, अर्जुन यादव थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।

