Fri. Jan 23rd, 2026

थाना ढेबरुआ पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार/चोरी का सामान बरामद

सिद्धार्थनगर,दिनांक 24 जुलाई 2025

थाना ढेबरुआ पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार/चोरी का सामान बरामद

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्वेक्षण एवं गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ढेबरुआ के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित अभियान के तहत, दिनांक 10/11.07.2025 को ग्राम घरुआर के प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान की चोरी हुई थी जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक के तहरीर के आधार के पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 24.07.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तगण को ग्राम घरुवार पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-01.अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी डुमरियागंज वार्ड नं0 05 गांधी नगर थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर।

02.महेन्द्र कुमार पुत्र राम छबीले निवासी वार्ड नं0 03 लोहियानगर नगर पंचायत बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।

बरामदगी का विवरण- चोरी का गैस सिलिण्डर (इण्डेन) व ₹ 1750/- रुपये नकद ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह चौकी इंचार्ज बढनी थाना ढेबरुआ, का0 अर्जुन यादव थाना ढेबरुआ,का0 मनीष चौधरी थाना ढेबरुआ,का0 विशाल गौड़ थाना ढेबरुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *