जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 01 अप्रैल 2026
थाना पथरा बाजार पुलिस ने “हत्या के प्रयास” के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार: घटना मे प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में अमित कुमार थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 20/26 धारा 109(1) BNS से सम्बंधित वांछित अभियुक्त समीर अहमद अन्सारी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बसडीला मोदी नानकार थाना पथरा बाजार, को आज दिनांक 01.04.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।

