Fri. Feb 13th, 2026

थाना बांसी पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक:21 जनवरी 2026

थाना बांसी पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे व रोहनी यादव क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल निर्देशन एवं मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक- 21.01.2026 को थाना बांसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 009/2026 धारा 191(2),118(2),115(2),352,351(3) BNS थाना बांसी में वांछित 03 अभियुक्तगण को मोहल्ला राप्ती नगर रामगढ़ बगीचा से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर, माननीय न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण– 01.अशोक यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी मोहल्ला राप्तीनगर रामगढ़ थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।

02.उदय प्रकाश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी मोहल्ला राप्तीनगर रामगढ़ थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।

03.रियाज अली उर्फ छोटू पुत्र अहमद अली उर्फ पुन्नी निवासी मोहल्ला राप्तीनगर रामगढ़ थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *