सिद्धार्थनगर: दिनांक 29 दिसंबर 2025
थाना मिश्रौलिया पुलिस टीम ने पति–पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर परिवार को बिखरने से बचाया
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व व थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज दिनांक 29.12.2025 को विगत 06 वर्ष से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सहमति से सुलह समझौता कराकर एक परिवार को बिखरने से बचाया गया ।मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच सहमति से सुलह समझौता कराने में उ0नि0 राजकुमार चौधरी,मु0 आ0 पंकज दुबे,महिला आरक्षी नीलम,महिला आरक्षी अनुपम की सराहनीय भूमिका रही।

