सिद्धार्थनगर: दिनाँक 26 नवंबर 2025
थाना मिश्रौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त व 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व शुवेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/25 धारा 70(1),351(3), 3(5) BNS व 3(2) V एससी/एसटी एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित ₹25,000/- के ईनामिया अभियुक्त विकास यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र तिलकराम यादव साकिन होरिलापुर थाना मिश्रौलिया
व 02 बाल अपचारी को ग्राम गोनरा मोड़ पुलिया के पास से आज दिनांक 26.11.2025 को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -बृजेश सिंह थानाध्यक्ष मिश्रौलिया,उ0नि0 छविनाथ राम थाना मिश्रौलिया, हे0का0 तेजप्रकाश मौर्या,राकेश कुमार थाना मिश्रौलिया,आरक्षी सुकेश साह, अनिल कुमार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर।

