सिद्धार्थनगर: दिनांक 21 जुलाई 2025
थाना मिश्रौलिया पुलिस ने अपहरण के आरोपी 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर,अपहृता को किया बरामद
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन व नरायन लाल श्रीवास्तव थानाध्यक्ष मिश्रौलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.2025 को थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/2025 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त दीनानाथ केवट पुत्र स्व0 महादेव केवट साकिन बारिकपार टोला केवटहिया थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर को मधवापुर चौराहे से गिरफ्तार कर, सम्बन्धित अपहृता को बनामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- उ0नि0 श्याम कन्हैया दूबे, का0 आकाश यादव,म0 का0 अनुराधा गुप्ता।

