Fri. Feb 13th, 2026

थाना मिश्रौलिया पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा करीब 04 क्विंटल लहन को नष्ट किया गया

सिद्धार्थनगर: दिनांक 11 दिसंबर 2025

थाना मिश्रौलिया पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा करीब 04 क्विंटल लहन को नष्ट किया गया

सिद्धार्थनगर: डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण व राजेश कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मय टीम व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 11.12.2025 को कच्ची शराब की बिक्री,निष्कर्षण के रोकथाम के लिये ग्राम सोनौली नानकार के टोला भरवडीह व सिकरीहीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के जंगल (बाग) मे दबिश दी गई। दबिश के दौरान करीब 400 कि0ग्रा0 महुआ लहन व 05 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। जिसको नदी के किनारे दबिश देने गई टीम द्वारा नष्ट किया गया। उक्त दबिश के दौरान प्र0नि0 राजेश कुमार तिवारी थाना मिश्रौलिया,हे0 का0 राकेश कुमार, पंकज दूबे, उमेश यादव थाना मिश्रौलिया, का0 अरविन्द यादव, कुलभास्कर वर्मा,आबकारी निरीक्षक मो0 गफ्फार खाँ प्रवर्तन -02 मय टीम जनपद बस्ती, आबकारी निरीक्षक सूर्यभान राव प्रवर्तन 01-मय टीम जनपद बस्ती मौके पर मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *