सिद्धार्थनगर:दिनांक 05 जनवरी 2026
थाना मोहाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर व विश्वजीत सौरयान(IPS) क्षेत्राधिकारी सदर, के कुशल पर्यवेक्षण में व जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 05.01.2026 को थाना मोहाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 191(1), 191(2), 190, 115(2), 109(1), 352, 324(2), 131 बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तगण को थानाक्षेत्र के भुजौली- लीलाडीहवा के मध्य पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-
01.भोला पुत्र नरेश लोध साकिन भुजौली टोला लिलाडिहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
02.पतेलू उर्फ रामसुभग पुत्र नरेश साकिन भुजौली टोला लिलाडिहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
03.सुरज पुत्र श्रीपति साकिन भुजौली टोला लिलाडिहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी ककरहवा थाना मोहाना,हे0का0 उमेश कुमार चौकी ककरहवा थाना मोहाना,का0 अनुराग तिवारी चौकी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।

