Sun. Nov 15th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लापता हुए तीन बच्चों को 24 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

दिनांक 15 नवंबर 2026 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना मोहाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लापता हुए तीन बच्चों को 24 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

सिद्धार्थनगर। दिनांक 14.11.2026 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई की 1-जैद पुत्र समीउल्लाह 2-फ़हद पुत्र समीउल्लाह निवासीगण ग्राम भगवानपुर टोला चौरीजोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर तथा रिश्तेदार (जैद के मामा का लड़का) 3-नदीम पुत्र अब्दुल हन्नान निवासी अतरी बाज़ार थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर जो कि मदरसा अरबिया दारुल उलूम सल्फ़िया ग्राम रसूलपुर टोला कैथवलिया थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर में रहकर एक साथ पढ़ते हैं । दिनांक 14.11.2026 को सुबह में 8.00 बजे मदरसे से नाश्ता करके कही निकले हैं, घर पर नही गए हैं। प्राप्त सूचना पर थाना मोहाना पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर/ सहायक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की बरामदगी हेतु चार विशेष टीमें गठित की गई । पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज , रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया । परिजनों, ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के सहयोग से रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन तथा मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश किया गया । लगातार प्रयासों और तकनीकी सहायता की मदद से पुलिस टीम ने आज दिनांक 15 .11. 2026 को तीनों बच्चों को पिकौरा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर से सकुशल बरामद किया गया । बच्चों से पूछने पर बताएं कि पढ़ने का मन नहीं करता है, घर वाले जबरदस्ती पढ़ाना चाहते हैं, इसलिए हम लोग मदरसे से बिना बताए चले गए थे। परिजनो को सूचित किया गया तथा परिजनों व बच्चों की काउंसिलिंग कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द किया। इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,उ0नि0 जगत नारायण यादव चौकी प्रभारी शुदोद्धन चौकी,सुरेंद्र प्रताप सिंह, मु0आ0 शिव प्रसाद गोंड,का0 सरवर आलम,का0 जयगोविंद,म0का0 शशि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *