सिद्धार्थनगर,दिनांक 19 सितंबर 2025
थाना मोहाना पुलिस ने दहेज हत्या मे वांछित 02अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे, विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में रोहित कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 19.09.2025 को थाना मोहाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 135/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित दो नफर वांछित अभियुक्तगण मुमताज पुत्र मदीबुल्लाह निवासी वर्डपुर नं0 10 टोला आनन्दपुर उर्फ मदारीपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर,अलीहा पत्नी मदीबुल्लाह निवासी वर्डपुर नं0 10 टोला आनन्दपुर उर्फ मदारीपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को ग्राम वर्डपुर बाजार (तिलकपुर मोड़) से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 दिनेशचन्द मिश्रा चौकी प्रभारी शुद्धोधन थाना मोहाना, मु0आ0 रामाज्ञा पासवान चौकी शुद्धोधन थाना मोहाना, म0आ0 अंजू वर्मा थाना मोहाना।

