Fri. Feb 13th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने धार्मिक एवं सार्वजनिक जगहों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान

सिद्धार्थनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025

थाना मोहाना पुलिस ने धार्मिक एवं सार्वजनिक जगहों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 20/12/2025 को थाना मोहाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकहना में धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई ।

चेकिंग के दौरान मन्दिर-मस्जिद व सार्वजनिक स्थानों पर मानक के विपरीत पाये गये लाउडस्पीकर आपसी सहमति से हटवाये गये तथा मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दिया गया व मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने हेतु निर्देशित किया ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *