Fri. Feb 13th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने पति पत्नी से संबंधित आपसी विवाद को दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराया!

सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 दिसंबर 2025

थाना मोहाना पुलिस ने पति पत्नी से संबंधित आपसी विवाद को काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराया!

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, शक्ति दीदी अभियान के क्रम में थाना मोहाना पुलिस ने बिछड़े हुए परिवार को मिलाया

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा “महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक- 13/12/2025 को जितेंद्र सिंह थानाध्यक्ष थाना मोहाना की उपस्थिति मे थाना स्थानीय पर पति पत्नी के आपसी विवाद से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ,आवेदिका ज्योति पत्नी रामवीर निवासी हरदासपुर टोला फागुजोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के मध्य पति पत्नी का विवाद था। जिसको सुनकर काउंसलिंग के उपरांत का0 अरविन्द चौहान, का0 मनीष सिंह व म0 का0 रोमी तिवारी द्वारा दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराया। परिवार ने थाना मोहाना पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *