Fri. Feb 13th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने भटक कर आए हुए चार वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों को किया सुपुर्द

दिनांक 28 दिसंबर 2025

थाना मोहाना पुलिस ने भटक कर आए हुए चार वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों को किया सुपुर्द

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चौकीप्रभारी ककरहवा प्रदीप सिंह को एक चार वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला। इसके संबंध में ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगे हुए कैमरे, डिजिटल वालंटियर ग्रुप तथा स्थानीय पुलिस चौकी के आरक्षी पिंटू सरोज, आरक्षी अनुराग तिवारी के द्वारा पुलिस के सहयोगियों के माध्यम से जानकारी करने पर उक्त बालक की पहचान अजय पुत्र रमाकांत उम्र लगभग 4 वर्ष निवासी सुरपुरा नेपाल जो कि अपने रिश्तेदार राजेश पुत्र उदयराज निवासी भुजौली थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के घर पर आया था, वहां से भटकते हुए बाजार में आ गया था। जिसे सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। स्थानीय लोगों व बच्चों के परिजनों द्वारा थाना मोहाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *