Fri. Mar 6th, 2026

थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने गुमशुदा हुए 02 बालकों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

जनपद,सिद्धार्थनगर: दिनांक 19 सितंबर 2025

थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने गुमशुदा हुए 02 बालकों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

परिजनों द्वारा थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया

सिद्धार्थनगर ब्यूरो: विजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट..
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना शिवनगर डिड़ई के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस द्वारा दो बच्चों की गायब होने की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए काफी खोजबीन और तलाश किया गया तथा पुलिस के अथक प्रयास से आज दिनांक 19-09-2025 को दोनो बच्चे 1. रुद्राक्ष उर्फ अंशु पुत्र गणेश चौरसिया उम्र करीब 12 वर्ष व 2. निरहुवा उर्फ आबिद हुसैन पुत्र साकिर हुसैन उम्र करीब 10 वर्ष निवासीगण ग्राम गजहड़ा थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर को बरामद कर पुछ ताछ से पता चला कि दोनो बच्चे अपने माता पिता के डांटने की वजह से अपने घर से नाराज होकर बस्ती चले गए थें।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है,परिजनों द्वारा थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *