Mon. Feb 9th, 2026

थाना शोहरतगढ पुलिस द्वारा नाबालिक को शादी का झासा देकर सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीडिता को किया बरामद

सिद्धार्थनगर:दिनाँक 02.11.2025

थाना शोहरतगढ पुलिस द्वारा नाबालिक को शादी का झासा देकर सम्बन्ध बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीडिता को किया बरामद

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में खुनुआ मोड शोहरतगढ से मु0अ0सं0 165/25 धारा 137(2)/87/69/61(2) वीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त अभिषेक अग्रहरी पुत्र स्व0 भोला निवासी कस्बा शोहरतगढ जिला सिद्धार्थनगर को दिनांक 02-11-2025 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से पीडिता/अपहृता को बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव,हे0 का0 शिवाकान्त यादव,म0का0 अम्बिका थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *