जनपद,सिद्धार्थनगर: दिनांक 02/11/2025
थाना सि0नगर पुलिस द्वारा ग्राम कोल्हुआ,महरिया मे चौपाल लगाकर महिला हेल्प लाइन नम्बरो के बारे मे दी गई जानकारी
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 02/11/2025 प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ,महरिया मे चौपाल लगाकर बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम चलाकर महिलाओ को सुरक्षा के बारे मे व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे जानकारी दी गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया,उचित परामर्श के साथ काउन्सलिंग किया। बहू बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी! मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई,मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया। राजकिय उद्यान पार्क आदि जगहों पर जाकर पम्पलेट वितरित किया गया व पार्कों में जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों की कार्यवाही किया गया।

